के. एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में साप्ताहिक अवलोकन कक्षा कार्यशाला का तीसरा दिन आयोजित
गिरिडीह : के. एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की ओर से आयोजित साप्ताहिक अवलोकन कक्षा कार्यशाला के तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को तीसरे सप्ताह की गतिविधियों और अवलोकन कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रो. रेणुका टुडू ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला के दौरान छह प्रमुख बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें मूल्यांकन एवं अवलोकन, शिक्षण शास्त्र का अभ्यास, पुस्तकालय प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता, प्रयोगशालाओं का अध्ययन तथा खेलकूद का आयोजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी विद्यालयों में इन सभी पहलुओं का अवलोकन कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे।
कार्यशाला में डॉ. शंकर सिंह, प्रो. बिनोद कुमार सुमन, प्रो. निलेश लकड़ा, प्रो. राजीव शर्मा, डॉ. रंजीत कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों में अंजली आनंद, सतीश कुमार, ऋषभ कुमार, ललिता सोरेन, राजेंद्र हांसदा, डॉली किरण बेसरा, सुरुजमुनि सोरेन, अनीता मुर्मू, अदिति टुडू, दिनकर कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, पार्वती हांसदा, पवन पांडेय, शांति मुर्मू, मनीषा कुमारी और अंजना हेम्ब्रम समेत अन्य शामिल रहे।
रिपोर्टर : अमित
No Previous Comments found.