अंचल कार्यालय के पास CSC केंद्र आवंटन पर आपत्ति, जांच की मांग
जमुआ : प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर के समीप एक व्यक्ति विशेष को सीएससी (CSC) केंद्र के लिए कमरा आवंटित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सुभाष यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आवंटन पर गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि पास के हरला पंचायत सचिवालय और जमुआ बाजार क्षेत्र में पहले से ही प्रज्ञा केंद्र संचालित हैं। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर अंचल कार्यालय के बेहद करीब नया कमरा आवंटित करना भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को बढ़ावा देने की मंशा को दर्शाता है। इससे जमीन की रसीद निर्गत करने व अन्य ऑनलाइन कार्यों में गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवंटन के आधार और नियमों को सार्वजनिक कर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.