गांवा में जंगली बिरनियों का आतंक, लगातार हो रही मौतों से इलाकों में दहशत

गिरिडीह :  जिले के गांवा प्रखंड में इन दिनों जंगली बिरनियों का आतंक लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में बिरनियों के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खेत, जंगल और आसपास के इलाकों में जाने से भी डर रहे हैं। बीते दिन प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांख के टोला लक्ष्मीबथान निवासी साबिया देवी (लगभग 42 वर्ष), पति श्री महेंद्र प्रसाद यादव, अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान जंगली बिरनियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल बेलाटांड़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनका निधन हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कॉ. राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उनके साथ भाकपा माले के पूर्व प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव एवं सांख पंचायत समिति सदस्य अखिलेश यादव सहित अन्य साथी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रखंड में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने स्वस्थ्य विभाग के वरिये पदाधिकारी से फोन के माध्यम से मांग किए कि जंगली बिरनियों के आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं, प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

रिपोर्टर : सचिन सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.