गांधी व शास्त्री जयंती पर अनिल चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान
गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस महासचिव अनिल चौधरी ने दोनों महान विभूतियों को शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अनिल चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और "जय जवान, जय किसान" का नारा आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार और राष्ट्रसेवा के आदर्श सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता, शांति और प्रगति स्थापित की जा सकती है। वर्तमान समय में उनके पदचिह्नों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी दोनों अमर नायकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
रिपोर्टर : आशीष भदानी

No Previous Comments found.