जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन, दुर्गा पूजा पंडालों का लिया जायजा
जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ विधानसभा क्षेत्र के लताकी ग्राम पंचायत में विधायक डॉ मंजू कुमारी ने पूजा-अर्चना फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से हाई मास्ट लाइट लगवाने का वादा किया था। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने मां जगतजननी की आरती में भी भाग लिया और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया तथा पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मेले के सफल आयोजन को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति लताकी के सदस्य पूरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं। समिति मां के भक्तों के स्वागत और मेले की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तैयार है।
इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर : सुनील कुमार राय

No Previous Comments found.