जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने लिटिल स्टार प्ले स्कूल का उद्घाटन

गिरिडीह : जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने रेम्बा में लिटिल स्टार प्ले स्कूल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्ले स्कूल के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे शिक्षित होकर आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि छोटे से बाजार में इस तरह की शैक्षणिक पहल सराहनीय है। प्ले स्कूल के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर सकेंगे। इससे बचपन से ही बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित होगी और उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

वहीं, स्कूल के संचालक अजय मंडल ने बताया कि उनका सपना बचपन से ही बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का रहा है। इसी उद्देश्य से उन्होंने लिटिल स्टार प्ले स्कूल की शुरुआत की है। यहां बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों के मनोरंजन और सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल उपकरणों की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चे खुशनुमा माहौल में खेलते हुए नई-नई चीजें सीख सकें।

स्थानीय क्षेत्र में प्ले स्कूल की शुरुआत को छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि जमुआ विधायक शडॉ मंजु कुमारी , गांडेय के पूर्व विधायक श्री जय प्रकाश वर्मा जी , जिला परिषद सदस्या प्रभा वर्मा  ,प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव  , रेम्बा मुखिया  धीरेंद्र मंडल , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता हाजरा जी, JLKM नेता रोहित दास , सुधीर राय जी , प्रदीप सिंह जी ,पवन साहू, जिब्रेल अंसारी, माले नेता अभिमन्यु राम , विनोद राम, समीरदीप, रंजीत मंडल, जितेंद्र सिंह, मंटू साव, कैलाश वर्मा, लक्ष्मण मंडल।

रिपोर्टर : सुनील राय  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.