वन विभाग ने अवैध माईका लोड वाहन किया जब्त

गांवॉ,गिरिडीह - गांवॉ बन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध माईका लोड वाहन जब्त किया।  वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीते रात डोरण्डा पटना मुख्य पथ पर घघरी कुरा के पास वाहन का पीछा करते हुए अवैध माईका लोड वाहन जब्त किया गया है,माईका लोड वाहन को जब्त गांवॉ बन परिसर ले आए हैं। वहीं वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा जिसका पीछा करने के लिए दौड़े वन विभाग की टीम और ड्राईवर जिसमें सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लगी है। माईका वाहन चालक भागने में सफल रहा। उक्त वाहन को गांवॉ बन परिसर लाया गया है तथा छानबीन जारी है, सही जानकारी मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की टीम में  वनपाल राजेंद्र प्रसाद, जिलजीत कुमार,रोसी रंजन, सुमित चौधरी शामिल थे।

रिपोर्टर - सचिन सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.