देवरी प्रखंड मुख्यालय में भेलवघाटी पंचायत प्रतिनिधियों का महाधरना, 16 सूत्री मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

 देवरी /गिरिडीह : देवरी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार, 28 अक्टूबर 2026 को भेलवघाटी पंचायत प्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़ी 16 सूत्री मांगों को लेकर महाधरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से भेलवाघाटी पंचायत सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, रोजगार, पेंशन एवं कृषि जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
इस दौरान भेलवघाटी पंचायतों के विकास और ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के माध्यम से भेलवघाटी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
अब देखना होगा कि इन मांगों पर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्टर : रंजीत कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.