धनवार में UCO बैंक में दिनदहाड़े डकैती, रिवॉल्वर की नोक पर लूटे रुपये; एक अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह : जिले के धनवार स्थित UCO बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने रिवॉल्वर की नोक पर बैंक कर्मियों और मौजूद लोगों को भयभीत कर रुपये लूट लिए। वारदात के बाद अपराधियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अपराधी को पकड़ने में सफलता मिलने की सूचना है। वहीं, घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल बैंक से लूटी गई राशि का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस बैंककर्मियों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के साक्ष्य और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े बैंक में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद की जाए।
रिपोर्टर : सुनील कुमार

No Previous Comments found.