होली विजन इंटरनेशनल स्कूल में छठ महापर्व की आकर्षक झांकी प्रस्तुत
मिर्जागंज : होली विजन इंटरनेशनल स्कूल, मिर्जागंज में छठ महापर्व के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में छठ महापर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक टिंकू गुप्ता के निर्देशन एवं प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों की देखरेख में किया गया। झांकी के माध्यम से विद्यार्थियों को छठ महापर्व की पारंपरिक मान्यताओं, पूजा-पद्धति और लोक संस्कृति से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
रिपोर्टर : आशीष भदानी

No Previous Comments found.