गांवॉ अस्पताल में डॉक्टर और जिला परिषद सदस्य के बीच हुए विवाद में मामले में पकड़ा तूल
गिरिडीह - गांवॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20/11/2026 को डॉक्टर नौशाद के साथ हुये दुर्व्यवहार और गाली ग्लोज के मामले को लेकर अस्पताल कर्मियों ने गांवॉ थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की माँग की है आवेदन में लिखा है कि पवन चौधरी पिता डोमन पासी ग्राम गावां, थाना गावां एवं मनीष शर्मा पिता संजय शर्मा ग्राम रवानीटोला, पोस्ट गावां, थाना गावां, अन्य लोगों के साथ अस्पताल परिसर आकर शराब पीकर चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य पारा मेडिकल कर्मियों के साथ गाली ग्लोज, अभद्रता, धक्का-मुक्की एंव सरकारी दस्तावेज को नुकसान किया गया जिसकी जाँचोउपरान्त FIR दर्ज किया जाय और दोषियों पर कार्रवाई की जाय ! वहीँ दूसरे पक्ष ने भी गांवॉ थाना में आवेदन दिया है ! दूसरे पक्ष से पवन चौधरी ने बताया कि आम लोगों के शिकायत पर हम अस्पताल शाम लगभग 6 बजे अपने कुछ साथियों के साथ जानकारी लेने पहुंचे थे लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला तो हमने चिकित्सा प्रभारी गांवॉ को फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा तो हम वापस चले आए ! पुनः रात लगभग 10 बजे अस्पताल से किसी मरीज का फोन आया कि कुछ मरीज अस्पताल आए हैं लेकिन इलाज के लिए यहां कोई डॉक्टर नहीं है आप जल्दी आए जब हम अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था इसी बीच किसी अस्पताल कर्मी ने बताया कि अभी डॉक्टर नौशाद ड्यूटी पर हैं हमने देखा वो फोन पर बात कर रहे थे, जब हमने उन्हें बुलाया तो देखा कि डॉक्टर नौशाद नशे में थे और वे हमारे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और गुस्से में गाली देने लगे साथ ही हिन्दू मुस्लिम,और जाति वाद पर उतर कर बात करने लगे, पवन चौधरी ने भी गांवॉ थाना में आवेदन देकर उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है!आपको बताते चलें कि पवन चौधरी गांवॉ प्रखंड से जिला परिषद सदस्य हैं! और जनता के शिकायतों पर उनका पहुचना स्वभाविक है! वहीं गांवॉ चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार ने कहा कि अगर हमारे अस्पताल के किसी भी कर्मी ने अगर किसी के साथ दुर्व्यवहार किया है तो इसकी जानकारी सबसे पहले हमे देना चाहिए था, अस्पताल के प्रभारी हम हैं तो हमे जानकारी होनी चाहिए तभी तो हमारे यहां होने का कोई मतलब है! किसी भी मरीज या उनके साथ आए हुये किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अस्पताल कर्मी के खिलाफ हम कार्रवाई की माँग करते! वहीँ जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांवॉ अस्पताल में हो रहे भ्रस्टाचार और दुर्व्यवहार के खिलाफ गांवॉ में प्रतिवाद मार्च निकाला, साथ ही मुक़दमा वापस लेने के लिए गांवॉ प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा !
रिपोर्टर - सचिन सिंह

No Previous Comments found.