गिरिडीह में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में जुटे हजारों भाजपाई
गिरिडीह - राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला, कहा- जिंदगी में देश का प्रधानमंत्री बनना संभव नहीं, इसलिए मॉक पार्लियामेंट में बन पीएम झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मॉक पार्लियामेंट को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को संतुष्ट करने के लिए मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बन गए हैं। मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए जिंदगी में इस देश का प्रधानमंत्री बन पाना संभव नहीं है। शायद इसी वजह से वे मॉक पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री बनकर अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने नेता की चिंता करनी चाहिए और उन्हें अपना इलाज करवाना चाहिए। उनके मुताबिक, राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियां कांग्रेस के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। बाबूलाल मरांडी के इस बयान के बाद झारखंड की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं। राहुल गांधी को लेकर की गई इस टिप्पणी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकती है।
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनता को गुमराह कर रहे हैं : आदित्य साहू लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिंदगी भर प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। इसके बावजूद वे जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
आदित्य साहू ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता को भ्रमित करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा पूर्व सांसद डॉक्टर रविंद्र कुमार राय जमुआ विधायक मंजू कुमारी सुरेश साहू विनीता कुमारी नगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - सुनील कुमार राय

No Previous Comments found.