'खुद चुर्कुट हो इसलिए पूरे देश को ऐसा समझते हो': राहुल गांधी की खुली बहस की चुनौती पर भड़के गिरिराज सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुली बहस (Open Debate) के लिए राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर पोल कराए जाने और चुनौती दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर बेहद तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संसद इसके लिए सबसे उपयुक्त मंच है, जहां नेता प्रतिपक्ष को प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह की चुनौती स्वीकार करने की सलाह देते हुए संसद के विशेष सत्र में चर्चा करने की चुनौती दी है।
"संसद में आइए और प्रधानमंत्री के सामने बहस करिए"
राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "संसदीय प्रणाली में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के लिए संसद ही वह जगह है जहाँ प्रधानमंत्री बैठते हैं। अगर आप नेता प्रतिपक्ष हैं तो संसद में आइए और बहस करिए
"राहुल गांधी खुद जमानत पर हैं, दूसरों को जेल भेजने की बात करते हैं"
चुनाव आयोग (ECI), ईवीएम (EVMs) और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर भी गिरिराज सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया
गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जेल भेज दिया जाएगा। अरे भाई, वह खुद जमानत पर बाहर हैं और दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहे हैं
राजीव गांधी फाउंडेशन और चीन फंडिंग पर गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयानों का हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए
"चार दशक से नौ राज्यों में सत्ता से बाहर है कांग्रेस"
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो पार्टी पिछले 40 वर्षों से नौ राज्यों में सत्ता में नहीं लौट पाई है, उसे पहले जनता के बीच जाकर अपनी राजनीतिक जमीन और सद्भावना हासिल करनी चाहिए

No Previous Comments found.