शौक हो तो ऐसा! 7.75 लाख की सोने की चुनौटी लेकर घूमता दिखा शख्स, VIDEO हुआ वायरल

शौक की भी कोई लिमिट होती है क्या? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वजह है एक ऐसी चुनौटी, जिसकी कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। आमतौर पर चूना या तंबाकू रखने वाली चुनौटी छोटी और साधारण होती है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग है।

7.75 लाख की है ये खास चुनौटी

वायरल वीडियो में एक शख्स चमचमाती हुई सुनहरी चुनौटी कैमरे के सामने दिखाता नजर आ रहा है। वीडियो में पहले इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जाती है, लेकिन बाद में इसे सुधारकर 7.75 लाख रुपये बताया जाता है। यानी छोटी सी चुनौटी के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।

वीडियो में दिखा अलग अंदाज

इस अनोखी चुनौटी का वीडियो बद्रीनाथ शुक्ला नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह चुनौटी दिखाते हुए उसके मालिक के बारे में बताते हैं। चुनौटी की कीमत सामने आते ही वहां मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं।

चुनौटी से ज्यादा दाढ़ी ने खींचा ध्यान

दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान सिर्फ सोने की चुनौटी पर नहीं गया। इसके मालिक की अनोखी दाढ़ी का डिजाइन भी खूब चर्चा में है। दाढ़ी में 'थानोस' जैसा लुक नजर आ रहा है, जिस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने शख्स को 'थानोस' कह दिया तो किसी ने खैनी को लेकर मजाकिया टिप्पणी की। फिलहाल 7.75 लाख की सोने की चुनौटी और अनोखी दाढ़ी, दोनों ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.