तीन दिन में चांदी ₹1.60 लाख फिसली, सोना भी कमजोर होकर ₹1.40 लाख पर

बजट के बाद तीसरे दिन भी दबाव में सोना-चांदी, कीमतों में तेज गिरावट जारी .केंद्रीय बजट पेश होने के अगले ही दिन से सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज 2 फरवरी को लगातार तीसरे दिन दोनों कीमती धातुएं कमजोर रहीं। वायदा बाजार में चांदी में करीब 23 हजार रुपए यानी लगभग 9% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव घटकर 2.41 लाख रुपए प्रति किलो रह गया।Gold Price Today: Yellow Metal Jump Rs 600, Check 22k & 24K Rates In Major  Cities | Savings and Investments News - News18

सोने की कीमतों में भी बड़ी नरमी देखने को मिली। वायदा कारोबार में 10 ग्राम सोना करीब 7 हजार रुपए (लगभग 6%) टूटकर 1.40 लाख रुपए के स्तर पर आ गया।

सर्राफा बाजार में भी सस्ते हुए दाम

केवल वायदा बाजार ही नहीं, बल्कि सर्राफा बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज चांदी 29,255 रुपए सस्ती होकर 2,36,496 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना 6,427 रुपए टूटकर 1,42,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

तीन दिनों में बड़ी गिरावट

पिछले तीन दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी करेक्शन देखने को मिला है।Gold Rates On Bada Mangal After Rs 32,200 Big Crash: Check 24K, 22K, 18K Gold  Prices In Mumbai, Delhi, Lucknow - Goodreturns
MCX पर 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो अब करीब 30 हजार रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं चांदी 29 जनवरी को 4.01 लाख रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जो अब करीब 1.60 लाख रुपए टूटकर 2.40 लाख रुपए के आसपास आ गई है।

गिरावट की मुख्य वजहें

मुनाफावसूली:
हाल के दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने जमकर मुनाफा वसूला, जिससे कीमतों पर दबाव बना।

फिजिकल डिमांड में कमजोरी:
ऑल टाइम हाई के बाद ज्वेलरी और इंडस्ट्रियल सेक्टर से मांग कमजोर पड़ी है, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी।

मार्जिन बढ़ने से बढ़ा दबाव

SEBI रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने कॉपर के बाद अब सोने और चांदी पर भी मार्जिन बढ़ा दिया है।
सोने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% और चांदी पर 11% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। इससे ट्रेडर्स पर अतिरिक्त फंड का दबाव बढ़ा है और कीमतों में और कमजोरी बनी रह सकती है।

कमोडिटी बाजार में मार्जिन बढ़ने का मतलब है कि ट्रेडर्स को ज्यादा पैसा जमा करना पड़ता है। जिन निवेशकों के पास तुरंत अतिरिक्त फंड नहीं होता, वे अपनी पोजिशन काटने के लिए बिकवाली करते हैं, जिससे दाम गिरते हैं।

ज्वेलरी खरीदते समय रखें ये सावधानियां

1. हॉलमार्क वाला सोना ही लें:
हमेशा BIS हॉलमार्किंग वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें। इससे सोने की शुद्धता और कैरेट की पुष्टि होती है।

2. कीमत जरूर जांचें:
खरीद के दिन सोने का भाव IBJA जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से क्रॉस चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट के दाम अलग-अलग होते हैं।

असली चांदी पहचानने के आसान तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।

आइस टेस्ट: असली चांदी पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है।

स्मेल टेस्ट: शुद्ध चांदी में कोई गंध नहीं होती।

क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली होती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.