Gold-Silver Rates: चांदी ₹25,000 उछली, सोना भी नए रिकॉर्ड पर

सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी है। मंगलवार को MCX खुलते ही चांदी ₹25,000 से ज्यादा महंगी होकर ₹3,59,800 प्रति किलो के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई। वहीं सोना भी ₹3,700 से ज्यादा चढ़कर ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीते शुक्रवार के मुकाबले चांदी में ₹25,101 और सोने में ₹3,783 की तेजी दर्ज की गई। साल की शुरुआत से अब तक सोना करीब ₹24,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।

तेजी की वजह क्या है?
डॉलर की कमजोरी, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, सेंट्रल बैंकों की बढ़ती खरीद और ग्लोबल टेंशन ने कीमतों को सपोर्ट किया है। अमेरिका-ईरान तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते निवेशक तेजी से गोल्ड-सिल्वर की ओर रुख कर रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.