बत्तख के पेट से निकला सोना! एक झटके में मालामाल हुआ शख्स, अजीब खोज ने सबको चौंकाया
दुनिया में कई लोग शौक से कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर पालते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसा होता है कि कोई पालतू जीव अपने मालिक को अचानक अमीर बना दे। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला China से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को बत्तख के पेट से सोना मिलने की खबर ने सबको चौंका दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य चीन में रहने वाले एक व्यक्ति ने जब अपनी बत्तख को काटा, तो उसके पेट के अंदर से काफी मात्रा में सोने जैसे कण निकल आए। यह देखकर वह खुद भी हैरान रह गया, क्योंकि उसे उम्मीद नहीं थी कि उसके हाथ इतना कीमती खजाना लग जाएगा।
कैसे पहुंचा बत्तख के पेट में सोना?
बताया जा रहा है कि ये बत्तखें नदी किनारे खुले में पाली जाती थीं। संभव है कि उन्होंने मिट्टी के साथ सोने के महीन कण निगल लिए हों। चूंकि जानवरों का शरीर सोने को पचा नहीं सकता, इसलिए ये कण उनके पेट में ही जमा रह जाते हैं। हालांकि बड़े या अशुद्ध टुकड़े आंतों में रुकावट या विषाक्तता पैदा कर सकते हैं, लेकिन इस मामले में कण बहुत छोटे थे, इसलिए बत्तख को नुकसान नहीं हुआ।
पहले भी मिल चुका है सोना
जिस व्यक्ति को यह सोना मिला, उसने बताया कि उसके गांव में पहले भी कुछ लोगों को बत्तखों के पेट से सोने के कण मिल चुके हैं। हालांकि इस बार जितनी मात्रा में सोना मिला, उतना पहले किसी को नहीं मिला था।
जांच में जुटे अधिकारी
यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह पता लगाने के लिए कि कण सच में सोने के हैं या नहीं, पेशेवर संस्थानों से जांच कराई जा रही है।
कभी गोल्ड माइनिंग का केंद्र थी यह नदी
बताया जाता है कि जिस Chenshui River के किनारे यह घटना हुई, वहां पहले सोने की खदानों की खोज होती थी। 1970 से 1990 के दशक के बीच यहां बड़े पैमाने पर सोने की तलाश की गई थी, लेकिन बाद में सरकार ने निजी गोल्ड माइनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया। इसलिए आज भी इस इलाके की मिट्टी में सोने के कण मिलने की संभावना बनी रहती है।
No Previous Comments found.