स्वर्ण मंदिर में भावुक हुईं सारा अली खान, छलक पड़े आंसू; आयुष्मान खुराना भी आए नजर

AKANSHA UPADHYAY

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच दोनों सितारे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान सारा अली खान भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद एक्ट्रेस का यह पल चर्चा का विषय बन गया है।

स्वर्ण मंदिर में भावुक हुईं सारा

सारा अली खान को अक्सर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए देखा जाता है। भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था भी किसी से छिपी नहीं है। इस बार वह आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा भावुक होकर रोती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आयुष्मान उनके पास खड़े नजर आते हैं और उनसे कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद सारा शांत हो जाती हैं। हालांकि, उनके भावुक होने की असल वजह अभी सामने नहीं आई है।

हाथ जोड़कर किया फैंस का अभिवादन

स्वर्ण मंदिर से सारा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सुरक्षा के बीच बाहर निकलती नजर आ रही हैं। वहां मौजूद लोग उनसे बातचीत करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान सारा हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करती हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

23 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 9 अक्टूबर रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म से आकाश ए. कौशिक बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं। इसमें आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली जाती है। फिल्म में कॉमेडी और देशभक्ति का मेल देखने को मिलेगा।अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, वहीं स्वर्ण मंदिर से सारा के सामने आए वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.