सिख समुदाय के पांचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

गोंडा : गुरुद्वारे में चंडीगढ़ से आए ज्ञानी दिलबाग सिंह द्वारा शब्द कीर्तन की प्रस्तुति की गई। उसके बाद वक्ताओं द्वारा गुरु अर्जन देव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि सिख समुदाय के पांचवे गुरु अर्जन देव जी धर्म के लिए पहले शहादत देने वाले शहीद बने। उनके समय में ही अमृतसर का स्वर्ण मंदिर बनकर तैयार हुआ था गुरु अर्जन देव जी ने सिख समुदाय को विस्तार देने का कार्य किया था। सनातन धर्म की रक्षा के लिए उनकी शहादत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। प्रसाद वितरण के साथ-साथ सबने गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेका। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, अधिवक्ता विवेक मनी श्रीवास्तव जिला कार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी सहित अन्य लोगों का सिरोंपा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हरजीत सिंह छाबड़ा प्रधान महेंद्र सिंह छाबड़ा राजेंद्र सिंह खुराना इकबाल सिंह खुराना संजू छाबड़ा उत्तम सिंह नितिन सिंह विपिन जगजीत सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.