एक राष्ट्र एक चुनाव" को लेकर व्यापारियों का समागम हुआ

गोंडा : कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक लखनऊ उत्तर नीरज बोरा, अध्यक्षता राम प्रकाश गुप्ता एवं संचालन व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र आर्य ने किया। योगेंद्र अग्रवाल, अनिल मित्तल, सूर्य नारायण तिवारी, जगदीश रायतानी, मथुरादास धनकानी एवं जयराम दास लधवानी मंच पर उपस्थित रहें।मुख्य वक्ता नीरज बोरा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है। एक स्वस्थ लोकतंत्र के मानबिंदु हम भारतवासी दुनिया को दिखाते है। हमारे देश के प्रधानमंत्री जी 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे फिर देश की उन्होंने सत्ता संभाली। मै भी पिछले 8 साल से विधायक हु। 8 साल के अंदर काम करने के लिए मात्र कुछ महीने कुछ वर्ष मिलते हैं। बाकी समय हम लोग चुनाव में फसे रहते है क्योंकि हर साल किसी चुनाव के आचार संहिता लग जाती है। व्यापारी बंधुओ आप लोगो को अत्यंत कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है।बार बार चुनाव मतदान प्रतिशत को घटा डेता है। समागम में प्रमुख रुप से मुकेश धनकानी, रामप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार सोनी, जसपाल सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार जायसवाल,शिवनाथ रस्तोगी, दिलीप सिंह, संजू छाबड़ा, नन्द किशोर, संजय तिवारी, आशीष त्रिपाठी इत्यादि व्यापारी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.