LANGUAGE

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से पीड़ित की वापस करायी गयी शत प्रतिशत् 7000/ रूपये की धनराशि -

गोंडा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल थानों पर बनी साइबर हेल्पडेस्क को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी  अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)  राधेश्याम राय व प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज कमलाकान्त त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना तरबगंज साइबर टीम द्वारा उपरोक्त प्रार्थना पत्र के संबंध मे लगातार कार्यवाही करते हुए पीडित से दिनांक 17.05.2025 को 1930 पर काल कराकर तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या 33105250056866 दर्ज करा कर संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से तमाम जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारीयों से समन्वय स्थापित कर संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर व नोडल अधिकारियो के सहयोग से बैंक खाते में 7000 रुपये को होल्ड करा दिया गया था । काफी अथक प्रयास के बाद आज दिनांक 14.06.2025 को थाना तरबगंज साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर सेल के सहयोग से पीडित सत्य प्रकाश की शत प्रतिशत् 7000 रुपये-/ की धनराशि को पीडित के खाते में वापस करा दी गयी है। फ्राड की गयी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा साइबर हेल्प डेस्क थाना तरबगंज व गोण्डा पुलिस को सह्रदय धन्यवाद दिया गया। जिसकी आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है।

साइबर टीम थाना तरबगंज
1. SI अजय यादव 
2. क0आ0 ग्रेड- ए बबलू 
3. कां0 प्रवीन कुमार (पोर्टल संचालक)

रिपोर्टर : शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.