प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी 2726 बूथों पर सुनने का कार्य किया गया

गोंडा : मन की बात कार्यक्रम के साथ ही सभी बूथों पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही सभी बूथों पर 10-10 वृक्ष लगाने का कार्य किया गया।उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक जसवंत लाल सोनकर द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गई।
लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के दरमियान संविधान की हत्या करने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि 95 करोड लोग सामाजिक सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने असम के वोडो लैंड के फुटबॉल टूर्नामेंट, मेघालय के एरी सिल्क को दिए गए जीआई टैग, सिंदूर वन ऑपरेशन सिंदूर देश को समर्पित, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, धार्मिक यात्राओं सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से देश की जनता के समक्ष अपने विचार रखें।
जनपद में मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारी द्वारा बढ़-कर करके प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी नीरज मौर्य दीपक अग्रवाल राजेश राय चंदानी संदीप पांडे अनुपम प्रकाश मिश्रा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर नंदू मंडल अध्यक्ष पड़री कृपाल अरविंद पाठक मंडल अध्यक्ष केशवपुर योगेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष झंझरी वीरेंद्र वर्मा नगर अध्यक्ष आशीष मोदनवाल कर्नलगंज अध्यक्ष आशीष गिरी संतोष चौरसिया आनंद शुक्ला रमाकांत शुक्ला अनंत राम वर्मा माधव राज तिवारी हरि ओम सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.