भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मे जिला संगोष्ठी का आयोजन

गोंडा - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं गोण्डा भाजपा के प्रभारी एम एल सी विजय बहादुर पाठक उपस्थित रहें। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अक़बाल बहादुर तिवारी एवं संयोजन जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि सहित पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ रंजन शर्मा, पूर्व सैनिक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बाभनजोत नीरज पटेल, सूबेदार शत्रुहान मौर्य कैप्टेन लाल बहादुर सिंह ने अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि ने कहाँ कि हम ताकत वर के साथ ही विनम्र भी है इसी के कारण भारत वर्ष चिरकाल से कभी भी पहले युद्ध नहीं किया है। कारगिल विजय दिवस के शौर्य, पराक्रम एवं बहादुरी के 27 वर्ष होने जा रहें है। उस समय देश मे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी कि सरकार थी एवं कारगिल की घटना एक घुसपैठ नहीं अपितु बल्कि एक नियोजित सैनिक हमला था। हमारे जाबाज सैनिको के बहादुरी एवं पराक्रम के परिणाम स्वरुप आज विजय उत्सव मना रहें है। उन्होंने कहाँ कि श्रद्धेय अटल जी कहते थे कि हम सब बदल सकते है लेकिन पडोसी नहीं बदल सकते है। कार्यक्रम में जनपद से आए हुए दर्जनों पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। बालपुर में स्थित शहीद सुनील तिवारी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी जसवंत लाल सोनकर ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, अनिल कुमार पासवान अध्यक्ष नगर पंचायत दुर्गेश सोनी राजीव रस्तोगी मंसाराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी दीपक अग्रवाल संदीप पांडे मनीष सिंह श्रीवास्तव नीरज मौर्य जिला मंत्री राम तीरथ वर्मा रंजीत श्रीवास्तव विनय शर्मा मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक योगेंद्र वर्मा वीरेंद्र वर्मा आशीष मोदनवाल सहित् भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.