धूमधाम से निकली लड्डू गोपाल एवं निशान शोभायात्रा में खूब झूमें भक्त गण
गोंडा : मंगलवार को सुबह श्री दुखहरण नाथ मंदिर से श्री लड्डू गोपाल एवं निशान यात्रा निकाली गई ,जो नगर में भ्रमण करते हुए गुरु नानक चौक, गुड्डू मल चौराहा , पीपल चौराहा और ठठेरी बाजार होते हुए भरत मिलाप चौराहे के पास स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स पर समापन हुआ। श्री लड्डू गोपाल यात्रा में तमाम महिलाएं अपने अपने हाथों में श्री लड्डू गोपाल जी और और कुछ महिला भक्तों ने निशान को लेकर यात्रा में शामिल हुई और खूब झूमें।और साथ साथ पुरुष भक्त एवं बच्चे भी शामिल हुए । यात्रा में पंचवटी श्री सीताराम आश्रम ऋषिभूमि के कथा वाचक श्री रवि शंकर गुरु भाई भी मौजूद रहे।और कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती हेमलता रस्तोगी एवं जमुना प्रसाद रस्तोगी भी मौजूद रहे। यात्रा में घोड़े और हाथी की पालकी आगे आगे चल रहीं थीं। और लड्डू गोपाल जी रथ यात्रा में सवार होकर चल रहें थे। जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई, और भक्तों ने जगह-जगह लड्डू गोपाल जी की आरती उतार कर दर्शन किया ।और भक्तों द्वारा जलपान भी वितरण किया गया। यात्रा के दौरान महाराजगंज चौकी इंचार्ज मनीष सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।
श्री लड्डू गोपाल यात्रा में कार्यक्रम के आयोजक संजय रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, शिवकुमार सोनी, सुधीर सोनी,रवि रस्तोगी, संतोष सोनी, अमित सोनी, रवि सोनी, संदीप मेहरोत्रा, अम्बरीष रस्तोगी, घनश्याम रस्तोगी, राजेश कुमार जायसवाल,उमेश शुक्ला,सोनिया रस्तोगी, सीमा सोनी, रंजन सोनी काजल सोनी, आरती सोनी, अंजलि सोनी, पुष्पांजलि रस्तोगी,आरती शुक्ला,सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.