आज मनाया जाएगा श्री बाबा गंगाराम जी का अमृत महोत्सव

गोंडा : झुंझुनू वाले विष्णु अवतारी श्री बाबा गंगाराम जी का अमृत महोत्सव आज दिनांक 13 दिसंबर दिन शनिवार को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जाएगा ।यह आयोजन श्री बाबा गंगाराम सेवा समिति गोंडा द्वारा किया जाएगा। आयोजक शैलेश सिंघानिया ने बताया कि आज शनिवार 13 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे विशाल निशान शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो श्री श्याम मंदिर से निकलकर साहिबगंज, नूरामल मंदिर, बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए वापस श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला पर समाप्त होगी। और सांयकाल 5:00 बजे भजन संध्या और नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया गया है जिसमें भास्कर दा एंड पार्टी कोलकाता द्वारा मशहूर नृत्य नाटिका  भजनों की रसधार पर प्रवाहित करेंगे ।और भजनों की अमृत वर्षा में गोरखपुर की भजन गायिका शिप्रा सलोनी, नानपारा से भजन गायक कुमार शानू  और कोलकाता के भजन गायक नवीन जोशी द्वारा अपने मुखार बिन्दु से भजनों की हाजिरी लगाएगे।इस कार्यक्रम को तैयारी को लेकर गुरुवार देर शाम को श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में एक बैठक शैलेश सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित हुई ,जिसमें सभी कार्यक्रम पर समीक्षा हुईं । और बाहर से आने वाले भक्तों को ठहरने की व्यवस्था भी श्री राम जानकी धर्मशाला में की गई है। बैठक के दौरान ज्ञान प्रकाश सिंघानिया, सुरेश अग्रवाल , गोविंद जालूका, सुशील पचेरिया, सुरेश भावसिंहका , विमलेश सिंघल,आशुतोष सिंघल,अमित सिंघानिया ,प्रेम कुमार गोयल,अजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.