शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का रूप रेखा तय हुआ
गोंडा : पंचवटी श्री सीताराम आश्रम शाखा गोंडा एवं पार्थिव पूजन समिति गोंडा द्वारा पीठाधीश्वर संत पूज्य श्री श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई जी की उपस्थिति में श्रावण मास में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का रूप रेखा तय हुआ। आदरणीय महाराज जी की प्रेरणा से 19अगस्त 2026 को शोभा यात्रा एवं 20अगस्त से 27अगस्त 2026 तक कथा एवं भंडारा का सुन्दर कार्य तय हुआ। आठ दिवसीय पार्थिव पूजन यजमान, 1100ध्वज, 108त्रिशूल आदि विषयों पर व्याख्या हुई। सभी सम्मिलित सदस्यों की भूमिका निश्चित की गई। पूज्य महाराज जी के तत्वाधान में भव्य एवं दिव्य तथा नए उपक्रमों से कथा का स्वरूप बहुत ही आकर्षक और अनुपम उपादेय की होने जा रही है। ऐसा पूज्य महाराज जी का भाव दिखा।
रिपोर्टर : राजेश जायसवाल

No Previous Comments found.