धूमधाम से निकली निशान एवं कलश शोभायात्रा
गोंडा : झुंझुनू वाले विष्णु अवतारी श्री बाबा गंगाराम जी का अमृत महोत्सव पर शनिवार को निशान एवं कलश शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से निकाली गई। जो साहबगंज, नूरामल मंदिर, बड़गांव पुलिस चौकी से वापस घुमाकर अग्रसेन चौराहा होते हुए श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में समापन हुआ। निशान शोभायात्रा में - हमको भी झुंझनू जाना है बाबा का दर्शन पाना है... जोर हमारा चलता तो, मंदिर चाँद पे बनवाते ....
चालो जी चालो बाबा गंगाराम के दरबार आज भजनों पर महिला- पुरुष भक्त खूब झूमे।
प्रेरणास्रोत बाबा गंगाराम धाम की श्री पंचदेव मंदिर आशीर्वाद मंदिर स्थित झुंझुनू धाम राजस्थान प्रांत के नाम से प्रख्यात है ।निशान शोभायात्रा समापन के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद ,बनारस,गोपालगंज बढ़नी बहराइच नवाबगंज करनैलगंज रुपईडीहा आज आसपास के जगह से भक्तगण शामिल हुए। यह आयोजन श्री बाबा गंगाराम सेवा समिति गोंडा द्वारा किया। निशान यात्रा के दौरान,ओम प्रकाश चिरानिया,पवन चिरानिया,जुगुल किशोर पोद्दार,शैलेश सिंघानिया, ज्ञान प्रकाश सिंघानिया, सुरेश अग्रवाल , गोविंद जालूका, सुशील पचेरिया, सुरेश भावसिंहका ,अमित सिंघानिया, विमलेश सिंघल ,आशुतोष सिंघल ,अंकित अग्रवाल, प्रेम मित्तल, विमल सिंघानिया, दिवाकर सोमानी ,सरिता अग्रवाल ,पूजा सिंघानिया ,दीपा सिंघानिया, उमा गोयल,चंदा देवी अग्रवाल, नीलम जैन, आंचल जालूका, प्रीति अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल, सरोज सिंघानिया,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.