गोण्डा पुलिस द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का किया जायेगा आयोजन

गोंडा : गोण्डा में अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के 99वें बलिदान दिवस को याद करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित 'अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल' में कल दिनांक 17.12.2025 को जनपदवासी व पुलिस कर्मियों के लिए निःशुक्ल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा बताया गया कि दिनांक 17 दिसंबर को अमर शहीद श्री राजेन्द्र नाथ लहड़ी जी का बलिदान दिवस है इसी दिन जनपद गोण्डा के जिला कारागार में अंग्रेजों द्वारा उन्हे फाँसी दी गई थी । इस प्रकार राष्ट्र के प्रति उन्होने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था । जिससे प्रेरित होकर उनके बलिदान दिवस पर गोण्डा पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया है । शिविर के माध्यम से न केवल स्वास्थ्यगत परेशानियों का पता चलेगा, बल्कि इलाज और दवाएं भी दी जाएंगी । जाँच शिविर में पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों की शारीरिक जांच के साथ दवा व चिकित्सीय सलाह दी जायेगी । रक्तदान के लिए सभी पुलिस कर्मियों व जनपद वासियों से अपील की जा रही है कि आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होता है । इसलिए शिविर में बढ़ चढ़कर हमारे युवा पीढ़ी को रक्तदान करना चाहिए । इससे आपके स्वास्थ्य व शारीरिक क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है यह आपके लिए भी लाभकारी है और समाज के लिए भी लाभकारी रहेगा । 

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.