अधिवक्तागण के पढ़ने हेतु नये कानून की 55 पुस्तकें भेंट की गयी
गोंडा : बार' एसोसिएशन गोण्डा के लाइब्रेरी कक्ष हेतु हरि शंकर सिंह पूर्व चेयरमैन / वर्तमान सदस्य, बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा अधिवक्तागण के पढ़ने हेतु नये कानून की 55 पुस्तकें भेंट की गयी है। ऐसे सराहनीय व सामाजिक योगदान से परिपूर्ण कार्य के लिये अधिवक्ता समुदाय आपकी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है तथा बार एसोसिएशन गोण्डा आपके प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित करता है ऐसे उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिये बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी एवं महामंत्री संजय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
प्रेरणास्त्रोत अधिवक्ता जी अजेय विक्रम सिंह, पूर्व विशेष प्रतिनिधि हरि शंकर सिंह पूर्व चेयरमैन / वर्तमान सदस्य, बार काउन्सिल' ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद का भी आभार व्यक्त किया तथा समय-समय पर बार एसोसिएशन गोण्डा के प्रति किये गये अपने योगदान के लिये आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लाल बिहारी शुक्ल, सुनील कुमार पाण्डेय, देवन मिश्र, क्रांतिवीर सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश जायसवाल

No Previous Comments found.