कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण पूर्व पदाधिकारीगण व सम्मानित अधिवक्तागण द्वारा भी माल्यार्पण
गोंडा : शाम 04:30 बजे विगत दिनों हुये राज्य विधिज्ञ परिषद् उ०प्र० के चुनाव में जनपद-गोण्डा में प्रभारी चुनाव अधिकारी के रूपऔो में माननीय विशेष जनपद न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश क्रमशः एस०पी० सिंह व नम्रता अग्रवाल जी द्वारा सुचारू रूप से भारी मतदान शान्तिपूर्वक करवाकर अपने दायित्वों का सफल निर्वाहन किया गया ।के बा््बार एसोसिएशन, गोण्डा द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके उनके सकुशल शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिये सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी तथा महामंत्री संजय कुमार सिंह द्वारा द्वय न्यायाधीश महोदय को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, देव चित्र व मोमेन्टों देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण पूर्व पदाधिकारीगण व सम्मानित अधिवक्तागण द्वारा भी माल्यार्पण करके अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्र पाण्डेय, इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, जगन्नाथ शुक्ल, चन्द्रमणि तिवारी, भगवती प्रसाद पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, राजेश ओझा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु ओझा, आशीष श्रीवास्तव, मनीष सिंह, संदीप तिवारी, विनय शुक्ल अक्षत, महेन्द्र सिंह अवधेश शुक्ल, भण्डहा, लाल बिहारी शुक्ल, सुनील पाण्डेय आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.