एलबीएस हिंदी विभाग की अध्ययनरत छात्रा अंजली कसौधन ने यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की
गोंडा : गोंडा में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग के अध्ययनरत विद्यार्थियों में छात्रा अंजली कसौधन पुत्री श्री कन्हैयालाल ने यूजीसी की जेआरएफ नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर शोध और प्राध्यापन के क्षेत्र में अपना मार्ग प्रशस्त कर लिया है।
इसके साथ ही सत्र 2024-25 में महाविद्यालय से हिंदी में एमए कर चुकी छात्रा पूर्णिमा श्रीवास्तव पुत्री श्री सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही सत्र 2023-24 में हिंदी विभाग से एम.ए. कर चुके दीपक कुमार पांडेय पुत्र श्री उमाशंकर पांडेय ने भी यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जय शंकर तिवारी ने जानकारी दी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृत्ति (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर की अर्हता परीक्षा के परिणाम में विभाग के तीन विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। यह विभाग और महाविद्यालय के लिए हर्ष एवं गर्व का विषय है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी.पी. सिंह और आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. जितेंद्र सिंह, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार सिंह, अच्युत शुक्ल, डॉ. मुक्ता टंडन, पिंकी शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.