बार एसोसिएशन गोण्डा के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिये सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई हेतु जारी किया गया उच्चअधिकारियों को पत्र
गोंडा : गोण्डा मे बार एसोसिएशन गोण्डा के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर बुधवार को एल्डर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दिनांक 13.02. 2026 शुक्रवार को होने वाले चुनाव वर्ष 2026-27 को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों, सिटी मजिस्ट्रेट व साफ-सफाई के लिये सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण को पत्र प्रेषित किया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक-12.02.2026 को अपरान्ह 02:00 बजे से बार एसोसिएशन गोण्डा के भवन को अधिग्रहीत कर लिया जावेगा जो कि दिनांक 13.02.20 मतदान उपरान्त अन्तिम परिणाम घोषित होने तक अनवरत् अधिग्रहीत रहेगा। जिसकी सूचना बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी एवं महामंत्री संजय कुमार सिंह को दे दी गयी है।
इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्यगण गंगेश मिश्र, अनिल देव शुक्ल, सिद्धदेव सिंह, सुऐब मुस्तफा उस्मानी व मुख्य चुनाव कमेटी के सदस्यगण विवेक कुमार सिंह, इन्दु प्रकाश तिवारी, अमर कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.