कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर गांव के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत
गोंडा : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर गांव के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय हिमांशु चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु गोंडा जा रहे थे घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक हिमांशु चौहान के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक हिमांशु चौहान (30) छपिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के निवासी थे।वही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : बीके ओझा


No Previous Comments found.