हाथों में ले के निशान चला ले हम तो अपने बाबा के द्वार चला रे
गोंडा : रानी बाजार पुरानी गल्ला मंडी पर बाबा खाटू का फाल्गुन उत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वन्दना से भजनों की शुरुआत परमानंद शर्मा ने किया।
हैलो देकर बुलाएं रयो है खाटू के सांवरियो...
उसके बाद भजन गायक पुनीत बंसल ने गाया,बनता है सारा काम मेरा खाटू धाम से, मुझे जानते हैं लोग आपके नाम से,.... बिन पानी के नाव ढेल रहा है ... जब जब फाल्गुन आयें, हवाएं लहराएं, मन में मन में उमंग जगाएं ,चलों चालों बाबा जी द्वार ..वो बुला रहा कैसे रोक लूं, हाथों में लेके निशान चला ले हम तो अपने बाबा के द्वार चला रे ...तेरे नाम का पहन के चोला , नाचूं बीचों बीच बाजार में .. सूरजगढ़ निशान के नीचे जो कोई आया है,खाटू वाले श्याम ने उसका भाग्य बनाया है आदि भजनों की हाजिरी लगाई।लो आ गया,लो आ गया,मेरा बाबा मारे हेला ...
मेला आया श्याम का मेला आया ...फिर आलोक भावसिंहका ने गाया,चढ़वा दें बाबा श्याम निशान मेरो चढ़वा दें ..सुरेश भावसिंहका ने गाया,थारो लावा गा निशान खाटू,लावा गा....आदि भजनों की हाजिरी लगाई।
इसके अलावा नितेश मित्तल, अंकित लवी, ने भी बाबा खाटू श्याम जी के भजनों की हाजिरी लगाई।और शनिवार को पुरानी परंपरा को लेकर सुबह बाबा खाटू श्याम जी का निशान ध्वजा शोभायात्रा पुरानी गल्ला मंडी से निकाली गई।जो रानी बाजार, अग्रसेन चौक, ददुआ बजार होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची।फिर वही से खाटू धाम के लिए गोन्डा से श्याम प्रेमी का 32 लोगों का जत्था बसों द्वारा रवाना हुआ।ये जत्था सोमवार को राजस्थान प्रांत में स्थित रिंगस से खाटू धाम के लिए पैदल चल कर बाबा खाटू श्याम जी का गुणगान करते हुए निशानों को लहराते हुए बाबा खाटू धाम पर निशान अर्पित करें गे। कार्यक्रम में सुशील पचेरिया, विजेंद्र सिंघल,नवनीत सिंघल, राजकुमार सिंघल, प्रेमलता सिंघल ,रोली पचारिया, अर्चना, मोहिनी, प्रिया, मीना देवी,मीनू, रितिका सहित अन्य लोग मौजूद रही।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.