रविचन्द्र त्रिपाठी आठवीं बार अध्यक्ष व सुनील पांडेय बने महामंत्री

गोंडा - जिला बार एसोसिएशन की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में रविचन्द्र त्रिपाठी आठवीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 629 मत प्राप्त हुए जबकि,प्रतिद्वंदी अनिल कुमार सिंह को 525 मत मिले। सुनील कुमार पांडेय ने 463 मत प्राप्त कर महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देव प्रकाश ओझा को पराजित किया। देव प्रकाश को 298 मत मिले। वरिष्ठित्तम उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार तिवारी ने 464 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार शर्मा को तीन मतों के अंतराल से जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भगवान पांडेय को 766 मत प्राप्त होने के कारण विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजनी त्रिपाठी व राजेंद्र प्रताप द्विवेदी को, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप मिश्र व शुमम चौबे को जबकि संयुक्त मंत्री पद पर आदित्य तिवारी, अतुल कुमार दुबे व बृजेश कुमार पांडेय को विजयी घोषित किया गया। साथ ही एकल नामांकन के कारण वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अभयंकार सिंह, प्रभात पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, रवि प्रताप शुक्ल, राम सनेही सोनकर,व सचिन कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अरुण कुमार शुक्ल, उदभव श्रीवास्तव, गिरधारी प्रजापति,जितेश कुमार भट्ट,प्रफुल्ल कुमार पांडेय,व ऋषि पांडेय, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश के कारण परिणामों की आधिकारिक घोषणा सोमवार को की जाएगी। कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता गंगेश मिश्र,अनिल देव शुक्ल, सिद्धदेव सिंह,व शोएब मुस्तफा उस्मानी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.