मण्डलीय स्तर पर बच्चों की सफलता का उत्सव, 17 फरवरी को गोण्डा में होगा आयोजन

गोंडा : देवीपाटन मण्डल में बच्चों के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और सफलता की कहानियों को मंच देने के उद्देश्य से एक दिवसीय मण्डलीय बाल उत्सव “प्रगति–स्वाभिमान और सफलता की ओर–2.0” का आयोजन 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से प्रकाश मैरिज हाल, पन्तनगर, गोण्डा में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डलायुक्त, देवीपाटन मण्डल द्वारा किया जाएगा। इस बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य जनपदों में संचालित सेल्फ एस्टीम और मीना मंच कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों को अपने सपनों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर देना, उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और सफलता मूलक प्रयासों को साझा करना है। कार्यक्रम को पूरी तरह इंटरैक्टिव गतिविधियों पर आधारित रखा गया है, ताकि बच्चों की भागीदारी प्रभावी और प्रेरक हो सके। मण्डलीय बाल उत्सव में देवीपाटन मण्डल के अंतर्गत सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा), प्रत्येक जनपद से चयनित 10-10 विद्यार्थी अपने विद्यालय के एक शिक्षक के साथ तथा प्रत्येक जनपद से दो-दो अभिभावक प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त मण्डल मुख्यालय जनपद से 50 छात्र-छात्राएं तथा शिक्षा, नौकरी या जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली मीना मंच एलुमनाई की 5 महिलाएं भी अपने अनुभव साझा करेंगी।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.