गोण्डा में बार एसोसिएशन गोण्डा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी सदस्यगण के निर्वाचन की घोषणा

गोंडा : बैठक को सम्बोधित करते हुये नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु एल्डर कमेटी के सदस्यों व मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी / पदाधिकारी सदस्यगण को बधाई दिया। बैठक का संचालन नवनिर्वाचित महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी / पदाधिकारी सदस्यगण से बार की गरिमा व अधिवक्ताओं के सम्मान के लिये सतत प्रयत्नशील रहने की अपेक्षा करते हुये जिले के न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों से अधिवक्तागण के प्रति अपनी सोच व कार्यशैली बदलने की अपील किया। बैठक के अन्त में महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने उपस्थित एल्डर कमेटी के अध्यक्ष व उनके सहयोगी एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी / पदाधिकारी सदस्यगण का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में वरिष्ठतम उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रताप द्विवेदी, कोषाध्यक्ष, श्री भगवान पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र, शुभम चौबे सत्यम, संयुक्तमंत्री आदित्य तिवारी, अतुल कुमार दूबे, बृजेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यगण अभयंकार सिंह, प्रभात पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, रवि प्रताप शुक्ल, राम सनेही सोनकर, सचिन कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरूण कुमार शुक्ल, उद्भव श्रीवास्तव, गिरधारी प्रजापति, जीतेश कुमार भट्ट, प्रफुल्ल कुमार पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, एल्डर कमेटी के सदस्यगण, अनिल देव शुक्ल, सिद्धदेव सिंह, शुऐब मुस्तफा उस्मानी, विवेक सिंह, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, इन्दु तिवारी, अमर श्रीवास्तव, महेन्द्र मोहन मिश्र उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.