आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय 'प्रशिक्षण महाअभियान' 2026 की कार्यशाला का भारतीय जनता पार्टी गोण्डा
गोंडा : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से आज 'प्रशिक्षण महाअभियान' का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री कृष्ण शास्त्री पूर्व जिला अध्यक्ष हरदोई/ क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रशिक्षण महा अभियान अवध द्वारा दीप प्रज्वलन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस महाअभियान का लक्ष्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है।
मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि तीन सत्रों के दौरान भाजपा के इतिहास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गयी ।
कार्यकर्ताओं को डिजिटल युग में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और नमो ऐप (NaMo App) के माध्यम से जनता से जुड़ने के गुर सिखाए गए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने की एक पाठशाला है। हमारा लक्ष्य 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को हर घर तक पहुँचाना है।"
अभियान संयोजक /महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 7 मार्च से लेकर 13 मार्च तक चलेगा। जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से अनुभवी वक्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय द्वारा किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी सहित सह संयोजक के रुप मे वंदना गुप्ता, प्रिन्स चौरसिया, अविनाश जायसवाल व शशांक मिश्रा मंच पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अर्जुन प्रसाद तिवारी,अनुपम प्रकाश मिश्रा,नीरज मौर्य, राजेश राय चंदानी,राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर, विद्याभूषण द्विवेदी,दीपक गुप्ता,बीना राय राजभर, नंद कुमार नंदू, राजेश तिवारी, केके श्रीवास्तव, श्याम सुंदर मौर्या, तपसी राम गौतम, वपुनीत सिंह, सोनी सिंह, प्रशांत पटेल, भवानी भीख शुक्ला, राजीव रस्तोगी, सतेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.