बुधवार देर रात्रि में झिलाही कहोबा मार्ग पर जोगापुर गांव के पास एक पिकअप और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर
गोण्डा : बुधवार देर रात्रि में झिलाही कहोबा मार्ग पर जोगापुर गांव के पास एक पिकअप और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तरबगंज थाना क्षेत्र के रेतादलसिंह निवासी 21 वर्षीय अंकित कसौधन की मौत हो गई।हादसे में चार अन्य घायल हुए हैं नैना देवी 23 वर्ष, किरण देवी 40 वर्ष, अमन कसौधन 18 वर्ष और कार्तिक 3 वर्ष शामिल हैं। पिकअप चालक महेश को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज चल रहा है। नैना देवी के दोस्त की बलरामपुर के उतरौला में शादी थी। अंकित कसौधन, नैना देवी, किरण देवी, अमन कसौधन और कार्तिक कसौधन इसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे उतरौला से वापस लौटते समय जोगापुर गांव के पास मुर्गों से लदे एक पिकअप वाहन से उनकी अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने पिकअप और अर्टिगा कार को कब्जे में ले लिया है। भोलेनाथ कसौधन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना देर रात 1 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई, जब ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्टिगा कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
रिपोर्टर : बी के ओझा


No Previous Comments found.