आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई

गोंडा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा व्यापारियों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.