सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के संयुक्त तत्वाधान में एक शान्तिपूर्ण जुलूस
गोंडा - जुलूस का नेतृत्व बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने किया तथा संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय तथा सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शकर चतुर्वेदी ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुये बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा अधिवक्ताओं पर विद्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराये गये मु०अ०सं०-256/2025, थाना-कोतवाली नगर, गोण्डा की वापसी जब तक नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पांडे ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व रंजिश के चलते हैरान व परेशान करने की नियत से दर्ज कराया गया है अकारण अधिवक्ताओं का सामाजिक, आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी जितनी निन्दा की जाये कम है। शान्तिपूर्ण जुलूस के दौरान मुख्यालय के सभी अधिवक्तागण दिनांक- 21.02.2026 को पूर्ण रूप से सामूहिक अवकाश पर रहते हुये अपना विरोध प्रकट किया तथा मा० मुख्यमंत्री महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ तथा महामहिम राज्यपाल महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदय, गोण्डा को दिया जिसमें यह माग की गयी कि उक्त मु०अ०सं०-256/2025, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा को अविलम्ब वापस लिया जावे। जुलूस में वरिष्ठतम उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्षगण विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राम बुझारथ द्विवेदी, माधवराज मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, राम करन मिश्र, उपेन्द्र मिश्र वरिष्ट उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्री भगवान पाण्डेय, उपाध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र, शुभम चौबे सत्यम, संयुक्तमंत्री आदित्य तिवारी, अतुल कुमार दूबे, बृजेश कुमार पाण्डेय, अभयकार सिंह, प्रभात पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, रवि प्रताप शुक्ला राम सनेही सोनकर, सचिन कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार शुक्ला उद्भव श्रीवास्तव, गिरधारी प्रजापति, जीतेश भट्ट, प्रफुल्ल कुमार पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, शिशिर श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, अनिल सिंह, आलोक कुमार पाण्डेय, अजीत कुमार श्रीवास्तव, रितेश यादव, विनय कुमार मिश्र, डी०पी० ओझा, राजेश ओझा, अजेय विक्रम सिंह, रमेश चन्द्र गुप्ता, छैल बिहारी पाण्डेय, राजकुमार चतुर्वेदी, रमेश कुमार दूबे, अरुण कुमार मिश्रा, अरूण कुमार दूबे, प्रदीप मिश्र, य) अरविन्द पाण्डेय, छैल बिहारी पाण्डेय, सन्दीप कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह सोमवंशी, सुशील कुमार मिश्र आदि सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.