डॉ नेहा अग्रवाल को नेपाली संस्था से मिला मानव उपाधि सम्मान
गोंडा - लोकप्रिय कवयित्री तथा शिक्षिका डॉ नेहा अग्रवाल को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉ नेहा को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर गोंडा की कवयित्री तथा शिक्षिका डॉ नेहा अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। डॉ नेहा की कई कृतियां प्रकाशित है, विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध डॉ नेहा अग्रवाल को कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। डॉ नेहा को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना इसी कड़ी में आज गोंडा की लोकप्रिय शिक्षिका एवं कवयित्री डॉ नेहा अग्रवाल का अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि डॉ नेहा अग्रवाल एक कुशल लेखिका है इनकी लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ नेहा अग्रवाल जैसी प्रतिभाशाली रचनाकारों को राज्य की ओर से सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। डॉ नेहा के सम्मान की खबर पाकर उनके परिचित तथा मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.