कर्नलगंज में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सम्बन्धित निर्देशित किया

गोंडा - उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।  इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज, प्र0नि0 कर्नलगंज सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
 
रिपोर्टर - राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.