ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,एक बुजुर्ग महिला की मौत

गोंडा - मनकापुर नवाबगंज मार्ग पर टिकरी जंगल में ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई,जिसमें एक मासूम बच्चे को भी चोट लगी बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,पूरी घटना गुरुवार के दोपहर बाद मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज मार्ग स्थित टिकरी जंगल के रुद्रपुर सम्मय मंदिर के पास नवाबगंज की है,मनकापुर नगर पंचायत मोहल्ला पटेल नगर के रहने वाली 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम की मौत हो गई। वही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। 

रिपोर्टर - बी.के.ओझा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.