अकबाल बहादुर तिवारी बने भाजपा गोंडा के नए जिला अध्यक्ष

 गोंडा: ​ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जनपद गोंडा की कमान एक अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता अकबाल बहादुर तिवारी को सौंपी है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी का राजनैतिक जीवन पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और निरंतर सक्रियता का प्रतीक रहा है।

1959 में जन्मे अकबाल बहादुर तिवारी ने अपनी शिक्षा B.Sc. और LLB के साथ पूर्ण की। अपनी उच्च शिक्षा के बाद ही उन्होंने जनसेवा का मार्ग चुना और वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से ही एक समर्पित सदस्य के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया।
तिवारी जी ने संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया है।
​1985 मंडल महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
​1995 मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया।
​2000 जिला मंत्री (राज कुमार पान्डेय तत्कालीन अध्यक्ष की टीम में) के रूप में कार्य किया।
​2003 पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला।
​2006-2011 ब्लॉक प्रमुख (बेलसर) के रूप में विकास कार्यों को गति दी।
​2007-2010: पहली बार भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल पूरा किया।
​2012-2015: दूसरी बार पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
वर्तमान में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में कार्यरत अकबाल बहादुर तिवारी  पर पार्टी ने एक बार फिर 2026 में अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और यह माना जा रहा है कि उनके लंबे अनुभव का लाभ आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।
अकबाल बहादुर तिवारी  ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर जिले में पार्टी के जनाधार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया पूर्व सांसद केसरगंज बृजभूषण शरण सिंह सांसद केसरगंज करणभूषण सिंह विधायक वामन सिंह रमापति शास्त्री प्रभात वर्मा विनय कुमार द्विवेदी प्रेम नारायण पांडे प्रतीक भूषण अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह अजय सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा सहित सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.