रंग बिरंगी अबीर गुलाल के साथ निकली सतरंगी निशान शोभायात्रा

गोन्डा : एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सुबह भव्य निशान शोभा यात्रा धूमधाम से रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकाली गई जो अग्रसेन चौराहे से होते हुए साहबगंज नूरामल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी से वापस घूमकर  श्री श्याम मंदिर में बाबा खाटूश्याम जी के चरणों में निशान अर्पित कर दर्शन कर आर्शीवाद लिया। गोन्डा में पहली बार राजस्थान प्रांत में स्थित सूरजगढ से निशान गोन्डा के निशान शोभायात्रा में चल रहा था.निशान शोभायात्रा में श्याम प्रेमी  .... मोर छड़ी को झाड़ों तू लगवा कर देख ले ....डोरी खींच के निशान,...,हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं ... हम तो बाबा को निशान चढ़ावा गा ....आदि भजनों पर श्याम प्रेमी खूब झूमे। निशान शोभायात्रा में जनपद के आसपास जनपदों से श्याम प्रेमी शामिल हुए।निशान शोभायात्रा में भक्त जगह-जगह पर बाबा का दर्शन कर आरती उतार कर आर्शीवाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह भक्तों द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया था। निशान शोभायात्रा में अनिल मित्तल,सुरेश भावसिंहका, सुशील पचेरिया,अंकित लवी,शलभ गर्ग,पुनीत बंसल, अजय अग्रवाल, आशीष भावसिंहका , गोविन्द जालूका, विमलेश सिंघल,दिवाकर सोमानी,नितेश मित्तल, महिला मंडल अध्यक्ष मीना अग्रवाल,सरोज अग्रवाल नीलम जैन,पूनम मित्तल, नीतू गर्ग, प्रेमलता सिंघल, पूजा केडिया,प्रिया भावसिंहका,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.