भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया
गोंडा : प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अपने नए सेनापति का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा कार्यालय परिसर 'जय श्रीराम' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारों से गुंजायमान हो उठा।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन
पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री तिवारी जी ने पार्टी कार्यालय में स्थापित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। उन्होंने प्रभु श्रीराम और मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर जनपद में संगठन की मजबूती और लोक कल्याण के लिए मंगल कामना की। पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात वर्मा, अजय सिंह सहित सांसद गोण्डा केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भईया के प्रतिनिधि राजेश सिंह, रमाशंकर मिश्रा ने अपने अपने विचार रखे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
कार्यालय आगमन के दौरान जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पदभार की कुर्सी पर आसीन कराया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
केके श्रीवास्तव राजा बाबू गुप्ता आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी जसवंत लाल सोनकर अर्जुन प्रसाद तिवारी संदीप पांडे नीरज मौर्य विष्णु प्रताप नारायण सिंह दीपक अग्रवाल संदीप सिंह विनय शर्मा पुनीत सिंह सोनी सिंह राघवेंद्र ओझा विद्या भूषण द्विवेदी दीपक गुप्ता शशांक मिश्रा अविनाश जायसवाल प्रमुख उपस्थिति रही।
इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अकबाल बहादुर तिवारी जी ने कहा:
"पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा। हमारा लक्ष्य आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना है। अंत्योदय के संकल्प के साथ हम सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

No Previous Comments found.