पंचम दिवस पर साफ सफाई के उपरान्त योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे एवं करुणेश पटेल के द्वारा योग कराया गया

गोंडा : सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0 जी0 कॉलेज गोण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मंदिर में पंचम दिवस पर साफ सफाई के उपरान्त योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे एवं करुणेश पटेल के द्वारा योग कराया गया। इसके पश्चात कार्यक्रमाधिकारी डा0 मौसमी सिंह एवं डा0 नीतू सिंह के तत्वाधान में जल संरक्षण पर रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। भोजनोपरान्त जल संरक्षण एवं पृथ्वी की सुरक्षा पर स्लोगन प्रतियोगिता किया गया, जिसमें प्रथम स्थान रीतिका मिश्रा, द्वितीय स्थान श्रद्धा गंगवार तृतीय स्थान आनन्दा मिश्रा एवं संतावना पुरस्कार राधा मिश्रा एवं पूर्णिमा को प्राप्त हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम के अन्तर्गत साइबर क्राइम एक्सपर्ट हरिओम टण्डन जी द्वारा साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी ही गई। एन0एस0एस0 स्टाफ विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं दिनेश श्रीवास्तव ने विशेष योगदान दिया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.