बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने अधिवक्तागण के बुकिंग गैस एवं रिफलिंग के लिये ज्ञापन सौपा

गोंडा : प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व बार अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी व संचालन बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने किया। बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने अधिवक्तागण के बुकिंग गैस एवं रिफलिंग के लिये ज्ञापन में कहा कि गल्फ कंट्री (ईरान), इजराइल, अमेरिका के आपसी युद्ध के कारण कच्चे तेल व गैस की सप्लाई में आये व्यवधान का बेजा फायदा उठाते हुये समाज के कुछ असामाजिक तत्व गैस ऐजेन्सियों से सांठ-गांठ करके बुकिंग गैस की रिफिल का काला बाजारी कर रहे है, न तो समय पर गैस बुकिंग करते है और न ही गैस उपलब्ध कराते है। जिसके कारण आम जनमानस के साथ-साथ अधिवक्तागण को भी कठिनाई हो रही है।

इसलिए ऐजेन्सियों द्वारा समय पर बुकिंग व नियमानुसार बुकिंग की रिफलिंग समय पर अधिवक्तागण को उपलब्ध कराने तथा बुकिंग गैस रिफलिंग की काला बाजारी रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने की बात कही।

बार एसोसिएशन गोण्डा महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्तागण को बुकिंग गैस व रिफलिंग को लेकर समस्या का सामना न करना पड़े सम्बन्धित अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किये जाने का आग्रह किया।

बार एसोसिएशन गोण्डा एवं जिलाधिकारी महोदया, गोण्डा के मध्य देर तक चली वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी महोदया गोण्डा ने आश्वासन दिया कि बुकिंग गैस व रिफलिंग से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निकारण हेतु आज दोपहर को गैस ऐजेन्सियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक बुलाई गयी है जल्द से जल्द समस्या के निदान हेतु प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

प्रतिनिधि मण्डल में सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के महामंत्री गौरी शंकरचतुर्वेदी, श्रीभगवान पाण्डेय, उमेश प्रताप मिश्र आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.