गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का भव्य किया गया आयोजन

गोंडा  : गोंडा  जनपद के करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे अंगद स्थित धनलाल पब्लिक स्कूल में 14 और 15 मार्च को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दंगल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल सिंह चौहान रहे, जबकि दंगल के अध्यक्ष एवं धनलाल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक धनलाल यादव के नेतृत्व में इस भव्य आयोजन की शानदार व्यवस्था की गई।
दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। पहली कुश्ती में काशीपुर के गोल्टा पहलवान और पंजाब के मलेरकोटला से आए पहलवान खलीफा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें पहलवान खलीफा ने जीत हासिल की।
वहीं दूसरी पारी में अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इस दौरान दंगल स्थल पर हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुंदर लाल यादव प्रधान पद प्रत्याशी व दंगल संरक्षक कमेटी के कार्यकर्ता शेर बहादुर, कोषाध्यक्ष जगदीश यादव, उपाध्यक्ष भगवान दास यादव, मुन्ना यादव, जगदंबा यादव और नंदकिशोर यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ आयोजित इस विराट कुश्ती दंगल में खेल भावना और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
रिपोर्टर : शिवराम पांडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.